धर्म, लोकगीत, लोकनृत्य व लोकनाट्य | Religion, Folk songs, Folk Dance And Folk Drama.

धर्म 

हिन्दू :- 

हिमाचल प्रदेश में 96% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, जो कि भारत में किसी भी राज्य का सर्वाधिक हिंदू प्रतिशत है।
यहाँ पर वैदिक काल से ही हिन्दू धर्म की मान्यताओं के प्रमाण मिलते हैं इसीलिए इसे  देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है | इसके अलावा इसे - स्वीटजरलैंड ऑफ इंडिया तथा पहाड़ों की रानी शिमला से भी पुकारा जाता है |

मुस्लिम– 

1.72% जनसंख्या मुस्लिम समुदाय से संबंधित है जो कि हिमाचल हिमाचल का दूसरा से बड़ा समुदाय है मुस्लिम धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग गुज्जर जनजाति से संबंध रखते हैं और सबसे ज्यादा मुस्लिम चंबा जिला में है। 
प्रसिद्ध मदरसा सिरमौर सिरमौर की मिश्र वाला में है ।

बौद्ध–

 1.23 % हिमाचल में तीसरा सबसे बड़ा धर्म बौद्ध धर्म है। हिमाचल में सबसे अधिक बौद्ध किन्नौर में रहते हैं तथा उसके बाद लाहौल स्पीति मैं वी बौद्ध धर्म को मानने वालों बालों की संख्या अधिक है ।
बौद्ध  धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान – धर्मशाला में है ।
विश्व का सबसे पुराना गोम्पा – ताबो गोम्पा है, इसे हिमाचल प्रदेश का अजंता भी कहा जाता है। ( लाहौल स्पीती उदयपुर)
विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित गोम्पा – की गोम्पा है। ( लाहौल स्पीती उदय पुर )
गोम्पा क्या होता है ? – बौद्ध भिक्षुओं के आश्रम को गोम्पा कहा जाता है।
मेनरी बोम्पो मठ – बालाघाट में है ।
ताबो बौद्ध बिहार कहां है?



 स्पीति घाटी में । यह पक्की ईंटों वह मिट्टी से बना हुआ है|

सिख :- 

हिमाचल की जनसंख्या का 1.22 % भाग सिख धर्म को मानता है |
सबसे ज्यादा सिख ऊना जिला के निवासी हैं |
सिखों का सर्वाधिक प्रसिद्ध गुरुद्वारा - पौंटा साहिब सिरमौर में है , जिसकी नीव गुरु गोविन्द सिंह जी ने रखी थी |

Comments